अमेरिका में हत्या के बाद केरलम की दो महिलाओं के शव स्वदेश लाए गए

अमेरिका में हत्या के बाद केरलम की दो महिलाओं के शव स्वदेश लाए गए

अमेरिका में हत्या के बाद केरलम की दो महिलाओं के शव स्वदेश लाए गए
Modified Date: September 21, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: September 21, 2026 4:47 pm IST

कोच्चि, 21 सितंबर (भाषा) केरलम की जिन दो महिलाओं की अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले महीने कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी, उनके शव सोमवार को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लाये जाने के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिये गए।

अमेरिका में पुलिस और मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोट्टायम की रहने वाली अनीला बेबी (32) ने अपनी दो सहेलियों, एन मैरी मैथ्यू (35) और अंजना हरि (35) की अलग-अलग हमलों में कथित तौर पर हत्या कर दी थी। दोनों हमले करीब 90 मिनट के अंतराल पर किये गए थे।

ये घटनाएं 28 अगस्त को सैन होजे और मिलपिटास में हुईं, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के साउथ बे इलाके में स्थित हैं और ये दोनों शहर एक-दूसरे से 20 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित हैं।

बेबी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया और शुरूआत में उसे मिलपिटास में हुई हत्या के मामले में आरोपित किया गया।

हालांकि, आठ सितंबर को सरकारी वकीलों ने बेबी पर ऐन की हत्या का आरोप भी लगाया।

हवाईअड्डा पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, त्रिशूर की रहने वाली अंजना और तिरुवनंतपुरम के केशवदासपुरम की रहने वाली ऐन के शव पूर्वाह्न करीब 11 बजे उनके रिश्तेदारों को सौंप दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि ऐन का शव कोट्टायम स्थित उनके पति के घर ले जाया जाएगा। ऐन की अंत्येष्टि मंगलवार को की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि अंजना का शव त्रिशूर के विलांगनूर स्थित उनके पति के घर ले जाया गया। सोमवार शाम उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में