कर्नाटक : दो बच्चों को कुएं में फेंकने की आरोपी महिला गिरफ्तार
कर्नाटक : दो बच्चों को कुएं में फेंकने की आरोपी महिला गिरफ्तार
मंगलुरु, 21 सितंबर (भाषा) कर्नाटक पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तुर तालुक के पेरना गांव में घरेलू विवाद के बाद अपने साढ़े तीन साल के बेटे और ननद के तीन साल के बच्चे को कथित तौर पर कुएं में फेंक देने वाली 28 वर्षीय महिला को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला नूरूनिशा को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 19 सितंबर की दोपहर को उस समय घटी, जब नूरूनिशा एक फोन कॉल को लेकर अपने पति सिनान से झगड़ा कर बैठी और उसने तैश में आकर दोनों बच्चों को घर के पास एक कुएं में फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार, आस पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को कुएं से निकाला।
उसने बताया कि आरोपी महिला की ननद के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नूरूनिशा के बच्चे को इलाज के लिए मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उप्पिनांगडी पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाषा
सं राजेंद्र पारुल
पारुल

Facebook


