बिंदापुर में घर से एक व्यक्ति का शव मिला

बिंदापुर में घर से एक व्यक्ति का शव मिला

बिंदापुर में घर से एक व्यक्ति का शव मिला
Modified Date: August 16, 2023 / 07:05 pm IST
Published Date: August 16, 2023 7:05 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर इलाके में स्थित एक फ्लैट से 41 वर्षीय शख्स का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को मंगलवार को ‘कॉल’ कर बिंदापुर इलाके में डीडीए के एक फ्लैट से दुर्गंध आने की जानकारी दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट पर ताला लगा था। द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस टीम दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसी और पाया कि एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ है।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान प्रवीण परमेश्वर के तौर पर हुई है।

डीसीपी ने बताया कि परमेश्वर रेहड़ी लगाता था और उसने किराये पर फ्लैट लिया हुआ था जहां वह अकेला रहता था। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में