मॉस्को में ड्रोन हमले में मारे गए ओडिशा के श्रमिक का शव लाया गया

मॉस्को में ड्रोन हमले में मारे गए ओडिशा के श्रमिक का शव लाया गया

मॉस्को में ड्रोन हमले में मारे गए ओडिशा के श्रमिक का शव लाया गया
Modified Date: May 21, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: May 21, 2026 7:53 pm IST

भुवनेश्वर, 21 मई (भाषा) रूस की राजधानी मॉस्को में ड्रोन हमले में मारे गए ओडिशा के एक मजदूर का शव बृहस्पतिवार को इस राज्य में लाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गंजाम जिले के चिकीटी ब्लॉक स्थित मधाबंधा गांव का निवासी अंजाराना रमाया (30) रूस की एक कंपनी में काम करता था। 17 मई को यूक्रेन द्वारा रूस की राजधानी मॉस्को पर किए गए ड्रोन हमले में उसकी मौत हो गई।

उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने राज्य सरकार से शव को वापस लाने की अपील की थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय की सहायता से शव को वापस लाने की व्यवस्था की।

ओडिशा परिवार के विशेष कार्य अधिकारी प्रीतीश पांडा ने भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर शव को प्राप्त किया।

पांडा ने कहा, ‘‘श्रमिक के शव को गंजाम स्थित उसके पैतृक गांव ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

भाषा गोला नरेश

नरेश


लेखक के बारे में