बदायूं में फांसी पर लटकता पाया गया दारोगा का शव

बदायूं में फांसी पर लटकता पाया गया दारोगा का शव

बदायूं में फांसी पर लटकता पाया गया दारोगा का शव
Modified Date: June 4, 2026 / 02:53 pm IST
Published Date: June 4, 2026 2:53 pm IST

बदायूं (उप्र), चार जून (भाषा) बदायूं जिले में अदालत की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा का शव उसके किराये के मकान में फांसी पर लटकता पाया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक मेघ श्याम गौतम (55) का शव सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी में उनके कमरे के दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की की ग्रिल से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया कि मथुरा जिले के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के सकना गांव के रहने गौतम अदालत की सुरक्षा में तैनात थे और किराये के कमरे में अकेले रहते थे।

सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक की बेटी ने उन्हें फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मकान मालिक और पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांका तो उनका शव फांसी पर लटकता पाया गया।

सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बदायूं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया, ‘प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजन को सूचित कर दिया गया है। घटना के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।’

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में