गुरुग्राम के पांच निजी स्कूलों को बम धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Ads

गुरुग्राम के पांच निजी स्कूलों को बम धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 11:41 AM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 11:41 AM IST

चंडीगढ़, 10 मार्च (भाषा) गुरुग्राम के कम से कम पांच निजी स्कूलों को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, लेकिन प्राधिकारियों द्वारा की गई गहन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत स्कूल परिसरों में पहुंची।

गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने फोन पर बताया, ‘‘स्कूल परिषरों की गहन जांच की गई। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।’’

प्रवक्ता ने कहा कि जांच जारी है।

हाल के महीनों में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को इसी तरह के बम की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। हालांकि, सभी धमकियां अफवाह साबित हुईं।

भाषा खारी सुरभि

सुरभि