Govt Employees Festival Bonus: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस! इस खास त्यौहार पर खाते में आएंगे इतने रुपये, खर्च के लिए ले सकेंगे एडंवास भी

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस! इस खास त्यौहार पर खाते में आएंगे इतने रुपये, Bonus To Government Employees On Onam Festival

Govt Employees Festival Bonus: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस! इस खास त्यौहार पर खाते में आएंगे इतने रुपये, खर्च के लिए ले सकेंगे एडंवास भी
Modified Date: August 16, 2026 / 05:59 pm IST
Published Date: August 16, 2026 5:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को ₹4,500 बोनस
  • बोनस के पात्र नहीं कर्मचारियों को ₹3,000 विशेष भत्ता
  • सभी कर्मचारियों को ₹20,000 ओणम एडवांस

तिरुवनंतपुरमः Bonus To Government Employees भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। इस बीच अब सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केरल सरकार ने ओणम के खास मौके पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को 4,500 रुपये बोनस देने की घोषणा की है। वहीं, बोनस के लिए पात्र नहीं होने वाले कर्मचारियों को 3,000 रुपये विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Bonus To Government Employees: 14 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को 4,500 रुपये बोनस देने की घोषणा की है। वहीं, बोनस के लिए पात्र नहीं होने वाले कर्मचारियों को 3,000 रुपये विशेष त्योहार भत्ता दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों को उनके वेतन के आधार पर 20,000 रुपये ओणम एडवांस भी दिया जाएगा। अंशकालिक और आकस्मिक (कंटिजेंट) कर्मचारियों को 6,000 रुपये एडवांस दिया जाएगा। लोक सेवा आयोग (PSC) के माध्यम से नियुक्त सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक, वेतनमान के आधार पर वेतन पाने वाले अंशकालिक शिक्षक, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कार्यरत पूर्णकालिक और अंशकालिक कंटिजेंट कर्मचारी भी बोनस के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों, बोर्डों और अनुदान प्राप्त संस्थानों में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर कार्यरत कर्मचारी भी इस बोनस के दायरे में आएंगे।

बता दें कि ओणम केरल का महत्वपूर्ण त्योहार है लेकिन इसकी धूम अन्य राज्यों में भी रहती है। यह 10 दिवसीय पर्व फसल, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार ओणम चिंगम महीने में मनाया जाता है। इस दौरान घरों को फूलों से सजाया जाता है और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ओणम 2026 की प्रमुख तिथियां

पर्व तिथि और दिन क्या खास है
अथम 16 अगस्त 2026, रविवार ओणम की शुरुआत और पुक्कलम बनाना शुरू
उथरादम (पहला ओणम) 25 अगस्त 2026, मंगलवार ओणम की मुख्य तैयारियां
तिरुवोनम (मुख्य ओणम) 26 अगस्त 2026, बुधवार महाबली का स्वागत और मुख्य उत्सव
तीसरा और चौथा ओणम 27-28 अगस्त 2026, गुरुवार-शुक्रवार ओणम के अंतिम दिन और उत्सव

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।