बोरदोलोई ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, बिरला ने स्वीकार किया
बोरदोलोई ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, बिरला ने स्वीकार किया
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके प्रद्युत बोरदोलोई ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया है।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मंगलवार को सदन को इसकी सूचना दी।
उन्होंने बताया, ‘‘असम के नौगांव से लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने इस्तीफा दे दिया है। मैंने उनका त्यागपत्र 20 मार्च, 2026 की तिथि से स्वीकार कर लिया है।’’
बोरदोलोई ने बीते 17 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह 18 मार्च को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए थे।
भाषा हक हक वैभव
वैभव

Facebook


