उत्तर-पूर्व दिल्ली में एक लड़के की हत्या, किशोर पकड़ा गया
उत्तर-पूर्व दिल्ली में एक लड़के की हत्या, किशोर पकड़ा गया
नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) उत्तर-पूर्व दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में विवाद के बाद 15-वर्षीय एक लड़के की एक नाबालिग ने कथित तौर पर चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को तब सामने आई, जब पुलिस को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से एक घायल लड़के को भर्ती किये जाने की सूचना मिली।
उसने बताया कि लड़के ने बाद में दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, हमले के बाद परिवारवाले लड़के को अस्पताल ले गए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 17-वर्षीय नाबालिग की संलिप्तता का पता लगाया है।
अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गयी, तब 15-वर्षीय उस लड़के के साथ विवाद होने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया।
भाषा राजकुमार सुरेश
सुरेश

Facebook


