Sakti ACB Raid: होटल में गमछा ओढ़कर ये घटिया काम करते पकड़े गए ASI साहब, कैमरे में सब हुआ कैद, अब पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
Sakti ACB Raid: सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चंद्रपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
asi news/ image source: ibc24
- एसीबी ने ASI पकड़ा
- 20 हजार लेते गिरफ्तार
- चंद्रपुर थाने में कार्रवाई
Sakti ACB Raid: सक्ती: सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चंद्रपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) एस.एन. मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

ASI Bribery Arrest: क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी कि थाना चंद्रपुर में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा उसके खिलाफ दर्ज मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं करने और राहत देने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी ASI पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपए पहले ही ले चुका था तथा बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार रविवार को प्रार्थी दूसरी किश्त के 20 हजार रुपए लेकर चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा पहुंचा, जहां आरोपी ASI एस.एन. मिश्रा रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था।
Chandrapur Police Station Case: चंद्रपुर थाने में कार्रवाई
जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से घात लगाए एसीबी बिलासपुर की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की। इसके बाद मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ASI के खिलाफ पूर्व में भी रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल चुकी थीं। एसीबी अब आरोपी की संपत्ति और अन्य मामलों की भी जांच कर सकती है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है और पूरे मामले की चर्चा जिलेभर में हो रही है।
ये भी पढ़ें
- Thalapathy Vijay Cabinet Ministers : राजधानी में ‘विजय’ कैबिनेट का शंखनाद, पूर्व अधिकारियों से लेकर अनुभवी नेताओं तक, थलापति ने इन 9 दिग्गजों को सौंपी कमान
- Garena Free Fire Max Codes Today: आज के Free Fire Max कोड्स खोल सकते हैं आपकी किस्मत! रिवॉर्ड ऐसे मिलेंगे कि आप यकीन नहीं करेंगे
- Leopard Hunting Video: तेंदुए का खूंखार शिकार कैमरे में कैद, देखिए कैसे हिरण के बच्चे पर मारा झपट्टा… वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Facebook


