ब्राउन शुगर बरामद, आठ लोग गिरफ्तार
ब्राउन शुगर बरामद, आठ लोग गिरफ्तार
गोड्डा, 18 सितंबर (भाषा) झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद कर आठ युवकों को गिरफ्तार किया है।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी आनंद मोहन सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और नशा करने के मामले में आठ युवकों को गिरफ्तार किया।
सिंह ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आठों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
भाषा सं इन्दु शोभना
शोभना

Facebook


