कर्नाटक में शुरू हुआ सियासी नाटक, येदियुरप्पा बोले- 23 मई के बाद 20-22 कांग्रेस नेता भाजपा में हो जाएंगे शामिल

कर्नाटक में शुरू हुआ सियासी नाटक, येदियुरप्पा बोले- 23 मई के बाद 20-22 कांग्रेस नेता भाजपा में हो जाएंगे शामिल

कर्नाटक में शुरू हुआ सियासी नाटक, येदियुरप्पा बोले- 23 मई के बाद 20-22 कांग्रेस नेता भाजपा में हो जाएंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: May 21, 2019 5:00 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर मतदान संपन्न होने के साथ ही जारी हुए एग्जिट पोल ने विपक्षी दलों की नींव हिला दी है। वहीं, दूसरी ओर मध्यप्रदेश और कर्नाटक की सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। जहां एक ओर मध्यप्रदेश के विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार को खुली चुनौती दे चुके हैं वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक में कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीएस येदियुप्पा ने दावा किया है कि 23 मई को चुनाव नतीजे जारी होने के बाद 20 कांग्रेस विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

Read More: लवासा के सुझाव पर निर्वाचन आयोग की मुहर, रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा असहमति का मत, लेकिन नहीं होगा सार्वजनिक

बीएस येदियुरप्पा ने मीडिया से रूबरू होकर कहा है कि एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के अनुसार कर्नाटक में बीजेपी 20-23 सीटें आएंगी। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ही मैंने ऐलान कर दिया था कि बीजेपी आराम से कर्नाटक की 22 सीटें जीत लेगी। कांग्रेस और जेडीएस के कई बड़े नेताओं के लिए यह सबसे बड़ी हार होगी। प्रदेश सरकार को लेकर येदियुरप्पा ने दावा करते हुए कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ जाएं तो देखिएगा राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। 20-22 कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। गठबंधन कर सरकार बनाने में मदद करने वाले ये नेता सरकार से खुश नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी को जेडीएस के साथ गठबंधन करने के साथ कोई फायदा नहीं हुआ है।

Read More: बीजेपी को मतगणना में गड़बड़ी की आशंका तो धनेंद्र साहू को ईवीएम में, जानिए पूरी बात

ये नेता हो सकते हैं कांग्रेस से बागी
सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक महेश कुमातीहल्ली, भीमा नायक, जेएन गणेश लंबे समय से भाजपा के संपर्क में हैं और वे 23 मई के चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रमेश जारखोली अन्य विधायकों के साथ फोन पर बातचीत कर रहे हैं। सभी विधायकों का कहना है कि अगर एनडीए इस बार सत्ता में आता है तो बीजेपी के साथ शामिल हो जाएंगे।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/hOfg4FGUrtk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"