बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास हथियारों का जखीरा बरामद किया
बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा के पास हथियारों का जखीरा बरामद किया
चंडीगढ़, 19 जून (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी), अमृतसर के साथ संयुक्त अभियान चलाकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अमृतसर से एक एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल और 368 कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद अपने एक सहयोगी के कहने पर काम कर रहा था, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए हथियार पहुंचाने की जगह की जानकारी दी थी।
डीजीपी यादव ने बताया कि इस संबंध में अमृतसर स्थित एसएसओसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने इस कार्रवाई को सीमा पार से होने वाली हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


