पश्चिम बंगाल में सीमा चौकी पर आग लगने से बीएसएफ अधिकारी की मौत

पश्चिम बंगाल में सीमा चौकी पर आग लगने से बीएसएफ अधिकारी की मौत

पश्चिम बंगाल में सीमा चौकी पर आग लगने से बीएसएफ अधिकारी की मौत
Modified Date: April 16, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: April 16, 2026 5:44 pm IST

कोलकाता, 16 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के ईंधन डिपो में लगी भीषण आग में फंसकर एक अधिकारी की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा स्थित हिंगलगंज के बांकरा सीमा चौकी (बीओपी) पर हुई।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) जगी राम विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में फंस गए थे, जिसमें उनकी मौत हो गई।

इस डिपो में रखे गए ईंधन का इस्तेमाल बीएसएफ की उन नौकाओं के लिए किया जाता था, जो सुंदरबन के नदी तटीय क्षेत्रों में गश्त करती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी अन्य के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह चौकी बीएसएफ की 77वीं बटालियन की है।

जगी राम 1990 में बीएसएफ में शामिल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में