बीएसएफ ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई गई तीन किलोग्राम हेरोइन जब्त की

Ads

बीएसएफ ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई गई तीन किलोग्राम हेरोइन जब्त की

  •  
  • Publish Date - March 11, 2023 / 07:03 PM IST,
    Updated On - March 11, 2023 / 07:03 PM IST

अमृतसर (पंजाब), 11 मार्च (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को पाकिस्तान से ड्रोन से गिराई गई तीन किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की।

बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोली चलाई, लेकिन वह खेप गिराकर वापस चला गया।

अधिकारियों ने कहा कि अमृतसर के धनो कलां गांव में खेत से 3.055 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह खेप शनिवार तड़के ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से तस्करी करके भारत में लाई गई थी। अधिकारी ने कहा, ‘निर्धारित योजना के अनुसार, सैनिकों ने गोलीबारी करके ड्रोन को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद सैनिकों ने खेतों में कुछ गिरने की आवाज सुनी।’

अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थ गिराकर ड्रोन पाकिस्तान लौट गया।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश