पति की गला घोंटकर हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Ads

पति की गला घोंटकर हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 06:30 PM IST

पीलीभीत (उप्र), एक अगस्त (भाषा) पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र में एक महिला को अपने पति की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विधि भूषण ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार/शनिवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे माधोटांडा थाना क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में ममता नामक महिला ने अपने पति उमाशंकर (42) की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद ममता ने भागने की कोशिश की मगर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

भूषण ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जिसमें उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

भूषण ने बताया कि जांच में यह भी बात सामने आयी है कि ममता का गुजरात के युवक नकुल भावेश से प्रेम प्रसंग था और दोनों ने अदालत के समक्ष शादी की थी, इसलिए ममता उमाशंकर को रास्ते से हटाना चाहती थी।

भाषा सं. सलीम संतोष

संतोष