BSNL Officer Viral VIP Protocol: “मुझे बिल्कुल स्वीकार्य नहीं”.. आखिर किस बात पर इतने नाराज हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया?.. जानकर रह जाएंगे हैरान
BSNL Officer Viral VIP Protocol: बीएसएनएल के ‘रॉयल प्रोटोकॉल’ विवाद पर मंत्री सिंधिया नाराज, कारण बताओ नोटिस जारी, पीजीएम का ट्रांसफर।
BSNL Officer Viral VIP Protocol || IMAGE- Vecteezy File
- बीएसएनएल ‘रॉयल प्रोटोकॉल’ पर बवाल
- मंत्री सिंधिया ने जताई कड़ी नाराजगी
- प्रयागराज PGM का ट्रांसफर
नई दिल्ली: अमूमन शांत और अपनी खुशमिजाजी के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने ही विभाग की करतूतों को लेकर खासे नाराज दिखाई दिए हैं। न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा है, “मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह अनुचित है और स्थापित नियमों व परंपराओं का उल्लंघन है। यह मुझे बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। (BSNL Officer Viral VIP Protocol) यह चौंकाने वाला है। निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है और उन्हें सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। हम उचित कार्रवाई करेंगे।”
On BSNL Director Vivek Banzal, Union Minister of Communication Jyotiraditya Scindia says, “I have made it very clear that this is improper and a violation of established rules and traditions. It is unacceptable to me. It is shocking. A show-cause notice has already been issued to… pic.twitter.com/D4PsaKJA82
— ANI (@ANI) February 25, 2026
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा विवाद बीएसएनएल अधिकारी के दौरे से पूर्व विभाग द्वारा जारी किए गए “रॉयल प्रोटोकॉल” से जुड़ा है। प्रोटोकॉल से जुड़ा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस आदेश पत्र में बीएसएनएल अधिकारी विवेक बंजल के दो दिवसीय प्रयागराज प्रवास के दौरान भोजन, परिवहन, आवास, हवाई अड्डे पर स्वागत और व्यक्तिगत सुविधाओं का उल्लेख किया गया था।
इसके अलावा प्रोटोकॉल में तौलिए, शौचालय के सामान, साज-सज्जा की वस्तुएं और यहां तक कि अंडरगारमेंट्स, “स्नान किट” की व्यवस्था करने का जिक्र किया गया था। निर्देश में कहा गया था कि कंघी और बालों के तेल की बोतलें जैसी वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही परिवहन के लिए इनोवा वाहन, भोजन, सूखे मेवे और चॉकलेट की व्यवस्था का भी उल्लेख था। इस पूरी व्यवस्था की देखरेख के लिए कई समितियां गठित की गई थीं।
Top BSNL official visit to Prayagraj: 50 junior officials tasked to ensure everything from luxury to bare essentials – even underwear
Travel itinerary of a top BSNL employee’s trip to Prayagraj gives a sneak peek into how this public sector telecom company went to the dogs. More… pic.twitter.com/EddCJn30Id
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 23, 2026
अफसर का प्रयागराज से 1083 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश ट्रांसफर
हालांकि, इस प्रोटोकॉल के वायरल होने के बाद विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। अब इस मामले में सरकार ने संज्ञान लिया है। वायरल प्रोटोकॉल प्रयागराज के प्रिंसिपल जनरल ऑफिस से जारी हुआ था, लिहाजा प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (PGM) बृजेंद्र कुमार सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। (BSNL Officer Viral VIP Protocol) उन्हें प्रयागराज से 1083 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश भेजा गया है। वहीं 21 तारीख को इस मामले पर बीएसएनएल ने ट्वीट करते हुए कहा था, “BSNL के आधिकारिक दौरों के संचालन के संबंध में स्थायी निर्देश लागू हैं। इनका पालन न करने का एक मामला संज्ञान में लिया गया है। यह मामला BSNL के पेशेवर मानकों और मूल्यों के अनुरूप नहीं है।”
यूपी –
प्रयागराज में BSNL डायरेक्टर के लिए कच्छा–बनियान का इंतजाम करने में मामले में पहला विकेट गिरा। प्रिंसिपल जनरल ऑफिसर (PGM) बृजेन्द्र कुमार सिंह को प्रयागराज से 1083 किलोमीटर दूर आंध्र प्रदेश में भेजा गया है। इन्हीं महोदय के ऑफिस से वो लेटर जारी हुआ था। https://t.co/qNpiL3iUAw pic.twitter.com/JQQH7po0M6— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- महाराष्ट्र : बैंकॉक के तीन यात्रियों से 23 करोड़ रुपये की ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद
- महाराष्ट्र : अदालत ने 2019 के सामूहिक बलात्कार मामले में चार लोगों को बरी किया
- उप्र : ‘रंगोत्सव 2026’ के साथ ब्रज में हुई होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत
- उप्र के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रमुख जर्मन-इजराइली कंपनी के साथ बैठक
- उप्र में होगी विश्व-स्तरीय मोटरसाइकिल रेसिंग, एमओयू पर किए गए दस्तख

Facebook


