अन्नपूर्णा राशन किट योजना दुबारा शुरू करे सरकार: अशोक गहलोत

अन्नपूर्णा राशन किट योजना दुबारा शुरू करे सरकार: अशोक गहलोत

अन्नपूर्णा राशन किट योजना दुबारा शुरू करे सरकार: अशोक गहलोत
Modified Date: August 26, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: August 26, 2026 6:13 pm IST

जयपुर, 26 अगस्त (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से अन्नपूर्णा राशन किट योजना दोबारा शुरू करने की मांग की है कि ताकि लोगों को बढ़ती मंहगाई से राहत मिले।

गहलोत ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की गलत नीतियों ने आम आदमी से चीनी और गुड़ की मिठास और प्याज का तीखापन दोनों छीन लिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ ‘अच्छे दिन’ और महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार के राज में आज रसोई का हर सामान आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। यह सिर्फ महंगाई नहीं, आम आदमी की थाली पर सुनियोजित डाका है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यह तो बस महंगाई बढ़ने की शुरुआत भर है, देशभर में कमजोर मानसून के कारण कहीं ऐसा न हो कि महंगाई और बढ़ जाए।

राज्य की गत सरकार की राशन किट योजना का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि मौजूदा सरकार को इसे फिर शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘गरीब और मध्यम वर्ग को इस महंगाई से राहत देने के लिए भाजपा सरकार को राजनीतिक प्रतिशोध छोड़कर कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में चलाई गई दाल, नमक, चीनी, खाद्य तेल, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर आदि देने वाली अन्नपूर्णा राशन किट योजना को पुनः शुरू करना चाहिए, जिससे अल्पआय वर्ग को राहत मिल सके। यही जनभावना है।’’

भाषा पृथ्वी अमित

अमित


लेखक के बारे में