बसपा सांसद ने टिकैत को फोन कर समर्थन जताया

बसपा सांसद ने टिकैत को फोन कर समर्थन जताया

बसपा सांसद ने टिकैत को फोन कर समर्थन जताया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: January 29, 2021 1:56 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली ने शुक्रवार को किसान नेता राकेश टिकैत को फोन कर समर्थन जताया।

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने किसान नेता राकेश टिकैत को फ़ोन किया और उन्हें उनकी वाजिब मांगों के लिए अपना समर्थन दिया। अन्नदाता को बदनाम करने, उन्हें देशद्रोही कहने और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने के सरकारी प्रयास सफल नहीं होंगे।’’

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के निकट गाजीपुर बॉर्डर पर टिकैत की अगुवाई में किसान पिछले कई हफ्तों से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में