Budget 2020 LIVE: 1 लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा इंटरनेट से, 6 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन
Budget 2020 LIVE: 1 लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा इंटरनेट से, 6 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन
नई दिल्ली: Modi Govt. के दूसरे कार्यकाल का दूसरा Budget FM Nirmala Sitharaman पेश कर रही हैं। सरकार के सामने सुस्त पड़ी Economy और बढ़ती महंगाई को संभालने की चुनौती होगी। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और देश के ग्राम पंचायतों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्र ने ऐलान किया है कि एक साल के अंदर एक लाख ग्राम पंचायतों को फाइबर टू होम कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। साथ ही छह लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा, ताकि वे रोजानी की गतिविधियों को साझा अपलोड कर सकें। इस साल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के आश्चर्यजनक रूप से सुखद नतीजे देखने को मिले हैं।
Read More: बजट 2020-21, तेजस जैसी और नई ट्रेनें होंगी शुरू, 150 नई ट्रेन PPP मॉडल पर चलाई जाएंगी
ग्राम पंचायतों को भारतनेट योजना के तहत इंटरनेट योजना से जोड़ा जाएगा। इस योजना के लिए सरकार ने 6000 करोड़ रुपए निवेश करने की योजना बनाई है। 10 करोड़ परिवारों के न्यूट्रिशन की जानकारी दी जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार इस युवतियों की शादी की उम्र बढ़ाने को लेकर विचार कर रही है। अब हमारी सरकार लड़कियों के मां बनने की उम्र को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। टास्क फोर्स ग्रामीण और शहरी इलाकों को सर्वे कर 6 महीने में सरकार को अपना रिपोर्ट पेश करेगी।
वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि सरकार ने महिला के लिए चलाई जाने वाली विशेष योजना के लिए 28,600 करोड़ रुपए का प्रावधान तय किया है। वहीं, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए 85 हजार करोड़ का प्रस्ताव और वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए लगभग 9,500 करोड़ का प्रस्ताव किया गया है। पोषण संबधी कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव किया गया है।

Facebook


