महानदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, 49 घायल
महानदी में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, 49 घायल
कटक। जगतपुर के करीब यात्री एक बस के महानदी में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 लोग घायल हो गए। बस तालचार से कटक जा रही है थी, बस पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में गिर गई। बस तीस फीट नीचे नदी के सुखे हिस्से में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक भैंस के सामने आने से बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। चालक ने जानवर को बचाने के लिए बस को मोड़ दिया और इस वजह से यह हादसा हुआ।
पढ़ें-दूसरे दौर की 72 सीटों पर मतदान थमा, 71.93 फीसदी वोटिंग
कटक से पुलिसकर्मी, अग्निशमन कर्मी और ओडिशा आपदा राहत कार्यबल (ओडीआरएएफ) के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने बस के अंदर फंसे सभी यात्रियों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतक के परिजनों और घायलों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।

Facebook


