शह मात The Big Debate: संत, महंत..भिड़ंत! संतो के निशाने पर आए चरणदास महंत, क्या बयान से मजबूत होगी कांग्रेस की सनातन विरोधी छवि?

Rambhadracharya Vs Charan Das Mahant: नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर दिया विवादित बयान।

शह मात The Big Debate: संत, महंत..भिड़ंत! संतो के निशाने पर आए चरणदास महंत, क्या बयान से मजबूत होगी कांग्रेस की सनातन विरोधी छवि?

Rambhadracharya Vs Charan Das Mahant/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 27, 2026 / 12:03 am IST
Published Date: May 27, 2026 12:01 am IST
HIGHLIGHTS
  • नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर दिया विवादित बयान।
  • डॉ चरणदास महंत के बयान ने पकड़ा तूल।
  • बयान के बाद संत समाज डॉ महंत के खिलाफ उतर आया है।

Rambhadracharya Vs Charan Das Mahant: रायपुर: छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की विवादित बयान अब महंत बनाम संत की लड़ाई बन चुका है। डॉ महंत ने स्वामी रामभद्राचार्य को भाजपा का प्रचारक बताते हुए जगतगुरु मानने से इंकार किया। जिस पर स्वयं जगदगुरु रामभद्राचार्य ने महंत को, रामकथा की व्यास गद्दी से खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि, सामने आएं और जगदगुरु होने की पूरी परीक्षा लें, साथ ही तंज कसा कि हमारा आशीर्वाद उन्हीं को मिलता है जो रामजी से प्रेम करते हैं। (Rambhadracharya Vs Charan Das Mahant) प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस विवादित बयान को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कांग्रेस की सनातन विरोधी सोच से जोड़ा।

वहीं, अयोध्या समेत देश-प्रदेश का संत समाज डॉ महंत के खिलाफ उतर आया है, संतों ने आक्रोश प्रकट करते हुए डॉ मंहंत को सद्बुद्धि देने की कामना की।

Rambhadracharya Vs Charan Das Mahant:  वहीं, इस मसले कांग्रेस ने महंत के बयान का खुलकर समर्थन किया तो बीजेपी ने कांग्रेस को संत और सनातन का घोर विरोधी बताया।

Rambhadracharya Vs Charan Das Mahant:  इस पूरे विवाद में मूल सवाल यही है कि क्या डॉ महंत ने स्वामी रामभद्राचार्य के बहाने बीजेपी को टार्गेट करना चाहा है? (Rambhadracharya Vs Charan Das Mahant)  क्या इस बयान पर पार्टी समर्थन से कांग्रेस की सनातन विरोधी छवि को बल मिलेगा ? सवाल ये भी क्या संतों के विरोध के बाद ये दांव उल्टा पड़ा सकता है ?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.