Samosa Tray Viral Video : सावधान! क्या आप भी ट्रेन में मजे से खाते हैं समोसे? सोशल मीडिया पर वायरल ये घिनौना वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेलवे में मिलने वाले खाने की साफ-सफाई और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक रेलवे वेंडर यात्रियों को परोसने के लिए रखी समोसे की ट्रे पर पैर रखे दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है और वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Samosa Tray Viral Video : सावधान! क्या आप भी ट्रेन में मजे से खाते हैं समोसे? सोशल मीडिया पर वायरल  ये घिनौना वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Samosa Tray Viral Video / Image Source : X

Modified Date: May 27, 2026 / 08:41 am IST
Published Date: May 27, 2026 8:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे वेंडर का समोसे की ट्रे पर पैर रखने वाला वीडियो वायरल।
  • सोशल मीडिया पर लोगों ने रेलवे खान-पान व्यवस्था पर उठाए सवाल।
  • वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हुई।

नई दिल्ली : Indian Railway Vendor Video सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं, कभी खाने का तो कभी रेलवे के सफ़र का। लेकिन इस समय एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर रेल यात्रियों के होश उड़ गए हैं। ट्रेन में सफ़र के दौरान खान-पान की शुद्धता और साफ-सफाई पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए एक वेंडर का बेहद चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Samosa Tray Viral Video : समोसे की ट्रे पर पैर

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक रेलवे वेंडर यात्रियों को परोसने के लिए रखे गए समोसे की ट्रे पर बेहद आराम से अपना पैर रखे हुए है। रमेश तिवारी नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पूरे वाकये का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया यूजर रमेश तिवारी द्वारा ‘X’ पर साझा किए गए इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब रेलवे के खान-पान प्रबंधन और वेंडर्स की मनमानी पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। ट्रेन यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले इस वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.