MP Weather Update Today : MP में आसमान से बरस रही है ‘आग’! टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी कर दी ये बड़ी चेतावनी

मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी भोपाल समेत 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 28 मई से प्रदेश में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट भी जारी किया है।

MP Weather Update Today : MP में आसमान से बरस रही है ‘आग’! टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी कर दी ये बड़ी चेतावनी

MP Weather Update Today / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 27, 2026 / 08:13 am IST
Published Date: May 27, 2026 8:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।
  • खजुराहो 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा।
  • 28 मई से प्रदेश में तीन दिनों तक बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी।

भोपल : MP Weather Update Today :  मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच भीषण गर्मी और तपिश का दौर जारी है, जिससे पूरा प्रदेश भट्टी की तरह तप रहा है। राजधानी भोपाल सहित राज्य के 16 शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में ‘रेड अलर्ट’ और 19 जिलों में लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस भीषण तपिश के बीच खजुराहो 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया है।

Khajuraho Temperature Today जाने क्या है विभिन ज़िलों के तापमान

प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। खजुराहो के बाद नौगांव में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 45.2 डिग्री, सतना और टीकमगढ़ में 45 डिग्री, जबकि रीवा में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं ग्वालियर में पारा 44.1 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री और राजधानी भोपाल में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

28 मई प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

भीषण गर्मी के इस कहर के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है। नौतपा के इस दौर में अब 28 मई से प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.