नोएडा में सड़क किनारे खड़ी बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

नोएडा में सड़क किनारे खड़ी बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 11:25 AM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 11:25 AM IST

नोएडा(उप्र), 26 सितंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सड़क किनारे खड़ी एक खाली बस में शुक्रवार देर रात को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में घटी जिसमें बस पूरी तरह से जल गई।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार की मध्य रात्रि को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित ‘आर्यन रेजिडेंसी छात्रावास’ से संबद्ध एक बस छात्रावास के पास ही सड़क किनारे खड़ी की गई थी, लेकिन अचानक उसमें आग लग गई।

चौबे ने कहा कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि घटना के समय बस में कोई सवार नहीं था और चालक बस को सड़क किनारे खड़ा करके कहीं चला गया था।

पुलिस ने कहा कि घटना के वक्त बस में कोई मौजूद नहीं था, लेकिन घटनास्थल के आसपास अन्य छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं में इस घटना से हड़कंप मच गया।

कई छात्रों ने आग लगने की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

चौबे ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

भाषा सं. रंजन संतोष

संतोष

संतोष