कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे सी एम इब्राहिम : यू टी खादर

कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे सी एम इब्राहिम : यू टी खादर

कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे सी एम इब्राहिम : यू टी खादर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: January 31, 2022 7:08 pm IST

मंगलुरु, 31 जनवरी (भाषा) कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नवनियुक्त उपनेता यू टी खादर ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ नेता सी एम इब्राहिम कांग्रेस कभी नहीं छोड़ेंगे।

खादर ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता के पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा इब्राहिम के योगदान को मान्यता दी है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विधायक दल के उपनेता के रूप में उनकी नियुक्ति और इब्राहिम की नाराजगी के बीच कोई संबंध नहीं है।

मंगलुरु के विधायक ने कहा कि उनका नया पद एक बड़ी जिम्मेदारी है और वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की विफलताओं के खिलाफ अधिक प्रभावी ढंग से काम करेंगे।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में