Russia Ukraine War Kiev Air Strike 2026 : कीव पर रूस का अब तक का सबसे खौफनाक हमला! सैकड़ों ड्रोन-मिसाइलों से दहली राजधानी, कई लोगों की मौत

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से बड़ा हवाई हमला किया। हमले में कई लोगों की मौत हुई, कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और हजारों लोगों को बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

Russia Ukraine War Kiev Air Strike 2026 : कीव पर रूस का अब तक का सबसे खौफनाक हमला! सैकड़ों ड्रोन-मिसाइलों से दहली राजधानी, कई लोगों की मौत

Russia Ukraine War Kiev Air Strike 2026 / Image Source : X

Modified Date: July 2, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: July 2, 2026 9:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कीव पर इस साल के सबसे बड़े हमलों में से एक।
  • हजारों लोगों ने बम शेल्टर और मेट्रो स्टेशनों में ली शरण।
  • रूस और यूक्रेन दोनों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का दावा किया।

नई दिल्ली : Russia Ukraine War Kiev Air Strike 2026 :  रूस ने गुरुवार की सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर इस साल का दूसरा सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से किए गए इस भीषण हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। इस भारी नुकसान के बाद यूक्रेन ने शुक्रवार को पूरे देश में शोक मनाने का ऐलान किया है।

496 ड्रोन और 74 मिसाइलें दागीं

मिली जानकारी के अनुसार रूस ने इस हमले में 496 ड्रोन और 74 मिसाइलें दागीं। Nijny Novgorod Oil Refinery Ukraine Drone Strike इनमें से ज्यादातर को हवा में ही मार गिराया गया, लेकिन 25 बैलिस्टिक मिसाइलें और 12 ड्रोन 33 अलग-अलग इमारतों और ठिकानों से जा टकराए। इस वजह से कई मकानों में आग लग गई और हजारों लोगों ने जान बचाने के लिए जमीन के नीचे बने बम शेल्टरों और मेट्रो स्टेशनों में शरण ली। इस बीच, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अपना विदेश दौरा बीच में छोड़कर कीव लौट आए हैं और उन्होंने लोगों को आगे भी ऐसे हमलों के लिए सतर्क रहने को कहा है।

रूस का दवा यूक्रेन ने पहले किया हमला

दूसरी तरफ, रूस का कहना है कि यूक्रेन ने पहले उनके नागरिक ठिकानों पर हमला किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कीव के सैन्य ठिकानों और बिजली घरों को निशाना बनाया है। रूस ने यह भी दावा किया कि उसने यूक्रेन के 327 ड्रोनों को मार गिराया है। वहीं, यूक्रेन का कहना है कि उसके पलटवार में रूस के एक इलाके की ऑयल रिफाइनरी को भारी नुकसान पहुंचा है, जहां एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.