कार ट्रक की टक्कर के बाद तालाब में गिरी, कार सवार तीन लोगों की मौत

कार ट्रक की टक्कर के बाद तालाब में गिरी, कार सवार तीन लोगों की मौत

कार ट्रक की टक्कर के बाद तालाब में गिरी,  कार सवार तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 6, 2022 8:29 pm IST

जयपुर, छह सितम्बर (भाषा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार तालाब में जा गिरी जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि कार सवार तीनों लोग मंगलवार को बांसवाड़ा के आसपुर जा रहे थे, एक ट्रक ने कार को कथित रूप से टक्कर मार दी जिससे कार तालाब में जा गिरी।

थानाधिकारी पूरण मल मीणा ने बताया, ‘‘परिजनों की शिकायत पर हमने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हरवीर सिंह (42) और उनके दूर के रिश्तेदार कृष्णा कंवर (32) और उनके बेटे परमजीत (7) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि हरवीर का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया जबकि महिला और उसके बच्चे का शव परिजनों के यहां पहुंचने पर सुपुर्द किया जायेगा ।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में