पाक सेना प्रमुख से गले मिलना सिद्धू को पड़ा भारी, सेना के अपमान का आरोप, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

Ads

पाक सेना प्रमुख से गले मिलना सिद्धू को पड़ा भारी, सेना के अपमान का आरोप, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 20, 2018 / 11:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नई दिल्ली। पंजाब सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान में वहां के सेना सेना प्रमुख से गले मिलना भारी पड़ता नजर आ रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर में उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराते हुए याचिकाकर्ता अधिवक्ता सुधीर ओझा ने कहा कि सिद्धू ने पाकिस्‍तान सेना प्रमुख से गले मिलकर भारतीय सेना का अपमान किया है

 

बता दें के पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे सिद्धू पाकिस्‍तान सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा से गले मिले थे इस पर भारत में काफी हंगामा हो रहा है। एक तरफ बीजेपी ने उन पर अपने हमले तेज कर दिए हैं तो वहीं पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू के खिलाफ बोलते हुए कहा कि गले मिलना ठीक नहीं है उन्‍हें ऐसा नहीं करना चाहिए था

यह भी पढ़ें : कमलनाथ ने साधा शिवराज पर निशाना, कहा- जनता के पैसों का उपयोग कर चमका रहे अपनी राजनीति

वहीं सिद्धू ने अपनी सफाई में कहा कि ‘यदि कोई मेरे पास आए और कहे कि हम एक ही संस्कृति से ताल्‍लुक रखते हैं और हम गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर सीमा को खोलेंगे तो मैं क्‍या करता‘?

वेब डेस्क, IBC24