नकली दवा फैक्टरी का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थी दवा

Ads

नकली दवा फैक्टरी का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के नाम से बनाई जा रही थी दवा

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 10:55 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 10:55 PM IST

गाजियाबाद, 22 जुलाई (भाषा) नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) तथा गाजियाबाद पुलिस की अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने देहरादून की फैक्टरी पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली दवाएं और अन्य सामग्री बरामद की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक एफएसडीए और गाजियाबाद पुलिस की अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने देहरादून के देवीपुर न्यू हाईवे रोड परवाल क्षेत्र में नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा।

बयान के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्टरी में नामी दवा कंपनियों के नाम और ब्रांड का दुरुपयोग कर नकली दवाइयां तैयार की जा रही थीं।

अधिकारियों ने बताया कि टीम ने कार्रवाई के दौरान फैक्टरी से भारी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां, पैकिंग सामग्री, लेबल, रैपर और निर्माण में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरण बरामद किये हैं।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सलीम धीरज

धीरज