सीबीआई ने रिश्वत मामले में दिल्ली खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने रिश्वत मामले में दिल्ली खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने रिश्वत मामले में दिल्ली खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को गिरफ्तार किया
Modified Date: May 22, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: May 22, 2026 6:53 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत के एक कथित मामले में दिल्ली खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक सहायक आयुक्त को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने बृहस्पतिवार को जाल बिछाकर इस अधिकारी को तब गिरफ्तार किया, जब वह कथित तौर पर 10,000 रुपये की रिश्वत ले रहा था।

आरोप है कि अधिकारी ने 475 राशन कार्ड के आवंटन और वितरण के बदले प्रति राशन कार्ड 100 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘आरोप है कि शिकायतकर्ता की दुकान सहित आसपास की प्रत्येक दुकान को लगभग 120 राशन कार्ड आवंटित किए जाने थे। इस हिसाब से शिकायतकर्ता से कुल 12,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।’

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में