सीबीआई ने पंचकूला में कोष गबन मामले में पूर्व निगमायुक्त आर के सिंह को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने पंचकूला में कोष गबन मामले में पूर्व निगमायुक्त आर के सिंह को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने पंचकूला में कोष गबन मामले में पूर्व निगमायुक्त आर के सिंह को गिरफ्तार किया
Modified Date: June 18, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: June 18, 2026 10:15 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी रामकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जिन पर पंचकूला में निगमायुक्त रहने के नगर निगम के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक खाते से 79.46 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई के अनुसार, यह गिरफ्तारी सीबीआई की उस जांच के तहत की गई, जिसमें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित बैंक शाखा में हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के खातों से 657 करोड़ रुपये के कथित गबन की जांच की जा रही है।

पंचकूला नगर निगम से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला हरियाणा सरकार के मामले से जुड़ा है।

एजेंसी ने कहा कि अब तक की जांच में सिंह की ‘‘सक्रिय भूमिका’’ का पता चला है।

इसने कहा कि चंडीगढ़ और करनाल में सिंह के घरों की तलाशी ली गई तथा अभियोजन योग्य कई दस्तावेज बरामद किए गए।

सीबीआई ने इस मामले में अब तक 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, जिनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक/एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के छह अधिकारी, हरियाणा सरकार के तीन सरकारी कर्मचारी, दो कंपनियां और छह निजी व्यक्ति इसमें शामिल हैं।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में