रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने रेलवे के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने रेलवे के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने रेलवे के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार
Modified Date: September 12, 2026 / 12:28 am IST
Published Date: September 12, 2026 12:28 am IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रयागराज स्थित मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के दो अधिकारियों को एक वरिष्ठ महिला सहायक लोको पायलट का, पति-पत्नी की एक ही शहर में तैनाती के नियम के तहत, कानपुर से प्रयागराज तबादला करने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की शिकायत पर यह कार्रवाई की, जिनकी पत्नी अपना तबादला कराना चाहती थी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान सहायक कार्मिक अधिकारी (एपीओ) अरविंद कुमार और कार्यालय अधीक्षक (ओएस) राजेंद्र मणि त्रिपाठी के रूप में हुई है। दोनों ने कथित तौर पर 70,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्रयागराज मंडल में कार्यरत पीड़ित लोको पायलट ने सीबीआई से संपर्क कर आरोप लगाया था कि कानपुर के जीएमसी लोको पायलट लॉबी में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट पद पर तैनात उनकी पत्नी ने पति-पत्नी के एक ही स्थान पर पदस्थापन के आधार पर प्रयागराज में स्थायी तबादले के लिए आवेदन किया था।

भाषा सुमित राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में