सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामलों में बंगाल में आठ जगह छापे मारे

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामलों में बंगाल में आठ जगह छापे मारे

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी मामलों में बंगाल में आठ जगह छापे मारे
Modified Date: June 18, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: June 18, 2026 8:10 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में तीन अलग-अलग बैंक धोखाधड़ी मामलों में आठ जगहों पर छापेमारी की है। इन मामलों में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को कुल मिलाकर 191 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तंतिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, ब्रह्म अलॉयज लिमिटेड और अमृत फीड्स लिमिटेड पर पीएनबी को क्रमशः 73 करोड़ रुपये, 58 करोड़ रुपये और 60 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि इन मामलों में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर छापेमारी की गई।

सीबीआई ने बताया कि छापेमारी इन कंपनियों के निदेशकों के आवासीय परिसरों पर की गई।

एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, “तंतिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड मामले में आरोपियों ने बैंक से लिए गए धन को धोखाधड़ी करके अलग-अलग तरीकों से दूसरी जगह भेजा।’’

बयान में कहा गया कि ब्रह्म अलॉयज ने बैंक से मिले पैसे को अपनी दूसरी कंपनियों में लगाकर, दूसरे बैंकों में करंट अकाउंट बरकरार रखकर, और अकाउंट बुक में छेड़छाड़ करके बैंक को धोखा दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि अमृत फीड्स लिमिटेड मामले में आरोपियों ने बैंक के धन का गलत इस्तेमाल और गबन किया, जो उन्हें व्यापार करने के लिए दिया गया था।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में