सीडीएस जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
सीडीएस जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
(फोटो सहित)
नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) नव नियुक्त प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में मुलाकात की एक तस्वीर साझा की।
पोस्ट में कहा गया, ‘‘प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने अपनी पत्नी महालक्ष्मी सुब्रमणि के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।’’
पाकिस्तान और चीन संबंधी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले जनरल सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाला।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप

Facebook


