Raipur Latest Crime News: रायपुर में दोस्ती के नाम पर गजब दगाबाजी.. चिकन खिलाकर महिला के साथ इस बड़े वारदात को दिया अंजाम.. पूरी क्राइम स्टोरी पढ़कर रह जायेंगे हैरान
Raipur Police Commissionerate Latest Crime News: मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती कर महिला को नशीला पदार्थ खिलाया, जेवर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।
Raipur Police Commissionerate Latest Crime News || Raipur Police Commissionarate Press Note
- मैट्रिमोनियल साइट पर हुई दोस्ती लाखों की चोरी में बदली।
- जन्मदिन पार्टी के बहाने महिला को नशीला पदार्थ खिलाया गया।
- हरिद्वार और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
रायपुर: पिछले दिनों राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए महिला से दोस्ती कर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी की चोरी कर ली थी। (Raipur Latest Crime News) वही रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। इस योजनाबद्द साजिश को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन समेत करीब 4.21 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जन्मदिन पार्टी के बहाने घर पहुंचा, खाने में मिलाया नशीला पदार्थ
इस पूरे प्रकरण के बारें में खम्हारडीह निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले उसकी पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट पर अभिनव सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। दोनों के बीच लगातार मोबाइल पर बातचीत होती थी। 15 मई 2026 को अभिनव सिंह ने अपना जन्मदिन बताकर महिला के घर आने की बात कही। दोपहर में वह महिला के घर पहुंचा और दोनों ने साथ में भोजन किया। इसी दौरान उसने चिकन ठीक से न पका होने की बात कहकर उसे दोबारा पकाया और महिला को खाने के लिए दिया।
भोजन करने के कुछ समय बाद महिला बेहोश हो गई। (Raipur Latest Crime News) अगले दिन जब उसे होश आया तो गले की सोने की चेन, दो अंगूठियां और आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। वहीं अभिनव सिंह भी घर से फरार था और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था।
तकनीकी जांच से दिल्ली और हरिद्वार तक पहुंची पुलिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर बने प्रोफाइल, मोबाइल नंबरों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी हितिन नरूला को उत्तराखंड के हरिद्वार से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी अभिनव सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी पहले से दोस्त हैं। घटना के दिन दोनों रायपुर आए थे। अभिनव सिंह महिला के घर गया जबकि हितिन नरूला रेलवे स्टेशन पर रुका रहा। (Raipur Latest Cricme News) महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद अभिनव ने जेवरात चोरी किए और दोनों आरोपी फरार हो गए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मुख्य आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का, हो चुका है जेल दाखिल
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 57 हजार रुपये नकद, लगभग दो तोला सोने के जेवर, एक चांदी का ब्रेसलेट और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। (Raipur Latest Crime News) बरामद सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 21 हजार 500 रुपये बताई गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी अभिनव सिंह पहले भी दिल्ली और उत्तराखंड में धोखाधड़ी, चोरी और वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
ब्रिटेन: भारतीय देखभाल कर्मी को 28,000 पाउंड से अधिक की बकाया मजदूरी और अवकाश वेतन देने का आदेश
दिव्यांशी ने डब्ल्यूटीटी प्रिस्टिना फीडर सीरीज में दोहरे स्वर्ण के साथ इतिहास रचा
टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 इकाई
केन्या: अमेरिकी नागरिकों के लिए बनाए गए इबोला पृथकवास केंद्र के बाहर हजारों युवाओं का प्रदर्शन
वाणिज्य मंत्रालय देशभर में एफटीए पर कार्यशालाओं का आयोजन करेगा

Facebook


