केंद्र हैदराबाद मेट्रो के द्वितीय चरण की लागत का आधा खर्च उठाने को तैयार: किशन रेड्डी

केंद्र हैदराबाद मेट्रो के द्वितीय चरण की लागत का आधा खर्च उठाने को तैयार: किशन रेड्डी

केंद्र हैदराबाद मेट्रो के द्वितीय चरण की लागत का आधा खर्च उठाने को तैयार: किशन रेड्डी
Modified Date: May 20, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: May 20, 2026 3:37 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

हैदराबाद, 20 मई (भाषा) केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार सैद्धांतिक रूप से तेलंगाना सरकार के साथ 50:50 लागत साझा करने के आधार पर हैदराबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए तैयार है।

रेड्डी ने दिल्ली में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल के साथ हैदराबाद की प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार हैदराबाद मेट्रो परियोजना के 162 किलोमीटर के दूसरे चरण के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी।

रेड्डी ने कहा कि मनोहर लाल ने उन्हें बताया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और अन्य तकनीकी विवरण प्राप्त करने के बाद अंतिम निर्णय लेगी।

रेड्डी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मनोहर लाल ने उनसे यह भी कहा कि केंद्र सरकार हैदराबाद में बुनियादी ढांचे और मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए राज्य सरकार के साथ सहयोग कर रही है।

रेड्डी के मुताबिक लाल ने उन्हें यह भी बताया कि केंद्र ने अटल शहरी पुनर्जीवन और परिवर्तन मिशन 2.0 (अमृत) योजना के तहत मूसी नदी को साफ करने के लिए 3,975 करोड़ रुपये की लागत से 39 मलजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) स्वीकृत किए हैं।

पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, यह पहल 2021 में देश भर के शहरों में सभी घरों को नल जल कनेक्शन प्रदान करने और अमृत योजना के पहले चरण के अंतर्गत 500 शहरों में जलमल प्रबंधन सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गयी थी।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में