CG Weather Update Today: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

CG Weather Update Today: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today | Photo Credit: IBC24


Reported By: Prachi Pandey,
Modified Date: May 20, 2026 / 05:05 pm IST
Published Date: May 20, 2026 4:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है।
  • रायपुर में अचानक से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
  • मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजधानी समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी में बीते दो दिनों से लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब अचानक से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है कि, राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजधानी समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत राजनांदगांव, धमतरी, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, और बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

जनता को मिलेगी गर्मी से राहत

CG Weather Update Today:आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजधानी रायपुर में शनिवार को तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश हुई थी। (CG Weather Update Today)  शनिवार को हुई बारिश से लोगों को राहत तो मिली थी, लेकिन उसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी थी। वहीं आज मौसम के बदलने से राजधानी और आस-पास के इलाके की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.