Pookie CM V.D. Satheesan: सोशल मीडिया पर छाए केरल के नए मुख्यमंत्री सतीसन.. आखिर यूजर्स क्यों कह रहें उन्हें ‘Pookie CM’?.. आप भी जानें मजेदार वजह

Pookie CM V.D. Satheesan Viral Reaction: केरल मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन का प्यारा एक्सप्रेशन वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ‘Pookie CM’ नया नाम।

Pookie CM V.D. Satheesan: सोशल मीडिया पर छाए केरल के नए मुख्यमंत्री सतीसन.. आखिर यूजर्स क्यों कह रहें उन्हें ‘Pookie CM’?.. आप भी जानें मजेदार वजह

Pookie CM V.D. Satheesan Viral Reaction || Image- Hate Detector File and AI Generated File

Modified Date: May 20, 2026 / 05:24 pm IST
Published Date: May 20, 2026 5:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वी.डी. सतीसन का प्रेस कॉन्फ्रेंस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
  • प्यारे एक्सप्रेशन के कारण यूजर्स ने उन्हें ‘Pookie CM’ कहना शुरू किया।
  • मुख्यमंत्री ने वायरल वीडियो पर मजेदार अंदाज में खुद सफाई दी।

तिरुवनंतपुरम: केरल के नवनियुक्त सीएम वी. डी. सतीसन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके चेहरे के मजेदार एक्सप्रेशन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इसके बाद लोग उन्हें प्यार से “Pookie CM” कहने लगे। (Pookie CM V.D. Satheesan) यह वीडियो उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस का बताया जा रहा है। कुछ ही घंटों में यह क्लिप इंस्टाग्राम, एक्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

युवा पत्रकार के सवाल पर दिया मजेदार रिएक्शन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवा पत्रकार ने उनसे पूछा था कि क्या सरकार चुनाव के दौरान किए गए वाहन मॉडिफिकेशन को कानूनी बनाने के वादे को पूरा करेगी। यह मुद्दा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा था। सतीशन ने जवाब में कहा कि सरकार अपने वादे पर कायम रहेगी। लेकिन जवाब देते समय उनके चेहरे का हल्का और प्यारा एक्सप्रेशन सोशल मीडिया यूजर्स को बहुत पसंद आया। दरअसल “Pookie” शब्द आजकल Gen Z स्लैंग में इस्तेमाल होता है, जिसका मतलब होता है प्यारा, क्यूट या बेहद पसंद आने वाला इंसान।

मुख्यमंत्री ने खुद दी सफाई

बाद में मुख्यमंत्री ने इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि युवा पत्रकार को देखकर उनके मन में अपनापन आ गया था, इसलिए उनके चेहरे पर वैसा एक्सप्रेशन आया। उन्होंने कहा, “मैं उसे भरोसा दिलाना चाहता था कि चिंता मत करो, हम इस मुद्दे को देखेंगे।” (Pookie CM V.D. Satheesan) सतीशन ने बताया कि वह अपने बच्चों या बेटी से बात करते समय भी ऐसा ही एक्सप्रेशन देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में उनकी बेटी ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिखाए, जिनमें “PookieCM” हैशटैग इस्तेमाल किया गया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

लोगों को पसंद आ रहा नया अंदाज

सोशल मीडिया पर कई लोग सतीशन के इस सहज और दोस्ताना अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उनकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से भी की जा रही है, जिनकी छवि काफी सख्त मानी जाती थी। अब कई यूजर्स का कहना है कि केरल की राजनीति में यह नया और फ्रेंडली अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

राहुल की ओर से प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्द उनकी ‘मानसिक दिवालियापन’ का संकेत : भाजपा नेता

सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पांच साल में सात लाख एकड़ जमीन की जरूरत: कोलियर्स

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी: सतीशन

न्यायालय ने जनगणना के दौरान जातिगत गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown