Akhilesh Yadav Big Statement: क्या भाजपा कर रही आरक्षण सिस्टम को कमजोर?.. ‘Not Suitable’ शब्द का सरकारी नौकरियों में क्यों हो रहा इस्तेमाल? जानें

Akhilesh Yadav Big Statement on Reservation System: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर ‘Not Suitable’ शब्द के जरिए आरक्षण व्यवस्था कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया।

Akhilesh Yadav Big Statement: क्या भाजपा कर रही आरक्षण सिस्टम को कमजोर?.. ‘Not Suitable’ शब्द का सरकारी नौकरियों में क्यों हो रहा इस्तेमाल? जानें

Akhilesh Yadav Big Statement on Reservation System || Image- PTI and AI Generated File

Modified Date: May 20, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: May 20, 2026 4:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण गड़बड़ी का आरोप लगाया।
  • ‘Not Suitable’ शब्द को आरक्षण कमजोर करने का तरीका बताया गया।
  • सपा प्रमुख ने बुलडोजर कार्रवाई पर भी यूपी सरकार को घेरा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को बीजेपी पर आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का बड़ा आरोप लगाया। (Akhilesh Yadav Big Statement on Reservation System) लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सीधे तौर पर आरक्षण खत्म नहीं कर सकती, इसलिए वह इसे कमजोर करने के लिए दूसरे तरीके अपना रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

69 हजार शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई। उनका दावा है कि दलित और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को उनका पूरा हक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि दलितों को संविधान के अनुसार 21 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए था, लेकिन भर्ती में उन्हें केवल 16.2 प्रतिशत हिस्सा मिला। यादव ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में करीब 23 प्रतिशत तक आरक्षण में गड़बड़ी हुई। (Not Suitable Big Statement on Reservation System) उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट में करीब 20 हजार सीटों पर असर पड़ने की बात सामने आई थी।

‘नॉट सूटेबल’ बन रहा बहाना

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि बीजेपी नौकरी में आरक्षण को कमजोर करने के लिए “Not Suitable” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही है। उनके मुताबिक योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब बीआर आंबेडकर द्वारा बनाया गया आरक्षण सिस्टम 2014 तक ठीक से काम कर रहा था, लेकिन उसके बाद इसे कमजोर करने की कोशिश शुरू हुई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बुलडोजर एक्शन पर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर भी तंज कसा। (Akhilesh Yadav Big Statement on Reservation System) उन्होंने कहा कि अगर बुलडोजर चलाना ही है, तो उसे समाज से असमानता खत्म करने और लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई दया नहीं, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है। यादव ने आरोप लगाया कि जो लोग गरीब और पिछड़े वर्गों के लिए काम करते हैं, उन्हें निशाना बनाया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

राहुल की ओर से प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्द उनकी ‘मानसिक दिवालियापन’ का संकेत : भाजपा नेता

सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए पांच साल में सात लाख एकड़ जमीन की जरूरत: कोलियर्स

महाराष्ट्र: रायगढ़ में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेता राजस्व अधिकारी गिरफ्तार

शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के बारे में पहले से जानकारी नहीं थी: सतीशन

न्यायालय ने जनगणना के दौरान जातिगत गणना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown