केंद्र छोटे शहरी हरित क्षेत्र के विकास में सहयोग करेगा: केंद्रीय मंत्री

केंद्र छोटे शहरी हरित क्षेत्र के विकास में सहयोग करेगा: केंद्रीय मंत्री

केंद्र छोटे शहरी हरित क्षेत्र के विकास में सहयोग करेगा: केंद्रीय मंत्री
Modified Date: June 5, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: June 5, 2026 3:03 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि मंत्रालय छोटे भूखंडों पर ‘नमो पार्क’ हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संगठनों को सहायता प्रदान करेगा।

यादव ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मिलकर दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके से शुरू होकर समूची राजधानी में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्क’ विकसित करने की दिल्ली सरकार की पहल की शुरुआत की और कहा कि ये हरित क्षेत्र ‘‘हरित दिल्ली’’ के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शहरी क्षेत्रों में हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए कुछ वर्ष पहले ‘नगर वन’ योजना शुरू की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘शैक्षणिक संस्थान और अन्य संगठन 300-3,000 वर्ग मीटर के छोटे स्थानों में नमो ऑक्सीजन पार्क स्थापित कर सकते हैं और हम उन्हें स्थानीय प्रजातियों के पौधे और पेड़ उपलब्ध कराकर सहयोग करेंगे।’’

यादव ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने, औद्योगिक उत्सर्जन को नियंत्रित करने और गैर-मानक औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण निवारण के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने मानवीय गतिविधियों के कारण बढ़ते कार्बन उत्सर्जन, घटती जैव विविधता और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के कारण बंजर होती भूमि जैसी वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में