चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी को भोगापुरम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए न्योता दिया

चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी को भोगापुरम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए न्योता दिया

चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी को भोगापुरम हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए न्योता दिया
Modified Date: July 22, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: July 22, 2026 10:11 pm IST

अमरावती/नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें विजयनगरम जिले में ‘अल्लूरी सीतारामराजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ (भोगापुरम हवाई अड्डे) के उद्घाटन के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया।

नायडू ने विजयनगरम जिले के भोगापुरम में स्थित इस हवाई अड्डे का एक अगस्त को उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता देने राष्ट्रीय राजधानी का दौरा किया।

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज नयी दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे भोगापुरम स्थित अल्लूरी सीतारामराजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए माननीय प्रधानमंत्री को आंध्र प्रदेश आमंत्रित करने का सौभाग्य मिला।’

उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर बना यह हवाई अड्डा उनके साहस, बलिदान और देशभक्ति की अमर विरासत को एक श्रद्धांजलि है।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में