प्रधान न्यायधीश सूर्यकांत का पेरिस दौरा भारत और फ्रांस के बीच न्यायिक सहयोग को मजबूत बनाएगा

प्रधान न्यायधीश सूर्यकांत का पेरिस दौरा भारत और फ्रांस के बीच न्यायिक सहयोग को मजबूत बनाएगा

प्रधान न्यायधीश सूर्यकांत का पेरिस दौरा भारत और फ्रांस के बीच न्यायिक सहयोग को मजबूत बनाएगा
Modified Date: February 4, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: February 4, 2026 8:27 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) भारत के प्रधान न्यायधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने हाल में फ्रांस की आधिकारिक यात्रा के दौरान न्यायिक सहयोग को मजबूत बनाने और दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पेरिस में वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं।

प्रधान न्यायधीश के साथ फ्रांस और मोनाको में भारत के राजदूत संजीव सिंघला भी थे।

उन्होंने फ्रांसीसी संविधान परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड फेरांड से मुलाकात की और न्यायिक प्रशिक्षण व प्रौद्योगिकी के उपयोग पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने अपने-अपने यहां न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सर्वोत्तम तौर तरीके साझा करने पर जोर दिया।

प्रधान न्यायधीश के नेतृत्व वाले दल ने परिषद के उपाध्यक्ष डिडिएर टैबुटो से भी मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी न्यायिक प्रणालियों, न्यायालय संरचनाओं और मामले निपटाने के दृष्टिकोण पर विचार विमर्श किया।

इस दौरे के दौरान, प्रधान न्यायधीश ने हिंद-फ्रांसीसी जनरल काउंसल और बिजनेस कांफ्रेंस में मुख्य भाषण दिया, जो हिंद-फ्रांसीसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और पेरिस बार एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर उन्होंने 2026 के “हिंद-फ्रांस इनोवेशन ईयर’ के महत्व और भारत में वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने सम्मेलन में कहा, “दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में एक अद्वितीय तेजी देखी है, जो बीते एक दशक के दौरान दोगुनी गति से बढ़कर पिछले वित्तीय वर्ष में 15.11 अरब डॉलर तक पहुंच गया है जबकि 2009-10 में यह 6.4 अरब डॉलर था।” भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में