मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र पर मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Ads

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र पर मंदिरों में की पूजा-अर्चना

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 10:34 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 10:34 PM IST

जयपुर, 23 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नवरात्र के अवसर पर जयपुर जिले के मंदिरों में पूजा-अर्चना की और राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने जोबनेर स्थित ज्वाला माता मंदिर और सांभर स्थित शकंभरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की, हवन में भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान किए।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में कन्या पूजन भी किया और श्रद्धालुओं से बातचीत की।

वापसी के दौरान उन्होंने दहमीकलां स्थित खेड़ापति बालाजी मंदिर में भी दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय निवासियों और किसानों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने एक गोशाला का भी दौरा किया, वहां गोवंश को चारा खिलाया और जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय में एक प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार