मुख्यमंत्री नायडू ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और कुप्पम में ताड़गोला का आनंद लिया
मुख्यमंत्री नायडू ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और कुप्पम में ताड़गोला का आनंद लिया
कुप्पम, 20 मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को चित्तूर जिले के प्रसन्ना गंगम्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी एन भुवनेश्वरी के साथ देवता को रेशमी वस्त्र अर्पित किए।
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में देवी प्रसन्ना तिरुपति गंगम्मा को रेशमी वस्त्र और प्रसाद अर्पित किया।’
इससे पहले मंदिर के पुजारियों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
बाद में, नायडू ने कुप्पम में एक रोड किनारे की दुकान पर ताड़ फल (ताड़गोला) का स्वाद लिया।
नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इसमें कोई मिलावट या कार्बाइड नहीं है, और कीटनाशकों का कोई नामोनिशान नहीं है। सड़क किनारे ठंडी-ठंडी ताती मुंजुलु (ताड़गोला) खाना बहुत ताजगी भरा है।”
आंध्र प्रदेश के पारंपरिक ग्रामीण खाद्य पदार्थों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने स्थानीय विक्रेताओं से बातचीत करते हुए गर्मी के स्वादिष्ट फल का आनंद लिया।
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


