गयाजी में वियतनाम के राष्ट्रपति का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, दौरे को बताया ऐतिहासिक
गयाजी में वियतनाम के राष्ट्रपति का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, दौरे को बताया ऐतिहासिक
( तस्वीरों सहित )
गया जी, पांच मई (भाषा) वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने आज पांच मई को बिहार के गया जी से भारत के अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे की शुरुआत की। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया जी में उनका स्वागत किया।
लाम कुछ समय बाद नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।
चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, “आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धरोहर नगरी गया जी वियतनाम के माननीय राष्ट्रपति के आगमन का हार्दिक स्वागत करती है। यह ऐतिहासिक आगमन भारत-वियतनाम के पहले से ही मजबूत संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
गौरतलब है कि पिछले महीने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह लाम की भारत की पहली राजकीय यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।
राष्ट्रपति तो लाम ने पांच मई को बिहार के गयाजी से अपनी यात्रा की शुरुआत की, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
भाषा कैलाश मनीषा
मनीषा

Facebook


