मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिये

मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिये

मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिये
Modified Date: April 22, 2026 / 01:08 am IST
Published Date: April 22, 2026 1:08 am IST

जयपुर, 21 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं और संचालन को जल्द बहाल करने के लिए पूर्ण सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

शर्मा ने रिफाइनरी स्थल का दौरा किया और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है।

उन्होंने बयान में कहा, “मैंने पचपदरा स्थित राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। रिफाइनरी परिसर में हुई घटना को अत्यधिक गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।”

भाषा बाकोलिया रंजन

रंजन


लेखक के बारे में