मुख्यमंत्री सुक्खू ने 62वां जन्मदिन मनाया, समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित करने की बात दोहराई

मुख्यमंत्री सुक्खू ने 62वां जन्मदिन मनाया, समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित करने की बात दोहराई

मुख्यमंत्री सुक्खू ने 62वां जन्मदिन मनाया, समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित करने की बात दोहराई
Modified Date: March 26, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: March 26, 2026 9:16 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

शिमला, 26 मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को उनके आधिकारिक आवास पर बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

समारोह के दौरान, सुक्खू ने राज्य के समावेशी विकास, समृद्धि और समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए आने वाले महीनों में प्रगतिशील और प्रभावशाली निर्णय लेने की अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रिमंडल के सहयोगियों, अधिकारियों और नागरिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सुक्खू को अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर नेतृत्व के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आवास परिसर में चिनार का पौधा लगाया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का प्रतीक है। उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर और परिवार के अन्य सदस्य भी समारोह में उपस्थित थे।

इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट जन-केंद्रित है और इसका उद्देश्य आम आदमी के कल्याण और उत्थान को सुनिश्चित करना है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में