मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्यपाल से मुलाकात के लिए लोक भवन पहुंचे
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्यपाल से मुलाकात के लिए लोक भवन पहुंचे
कोलकाता, 27 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बुधवार को राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात करने के लिए यहां लोक भवन पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक आधे घंटे के लिए निर्धारित है, हालांकि इसका एजेंडा अभी ज्ञात नहीं है।
अधिकारी ने नौ मई को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा

Facebook


