सदर बाजार में बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्जी गिरफ्तार

सदर बाजार में बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्जी गिरफ्तार

सदर बाजार में बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्जी गिरफ्तार
Modified Date: September 21, 2026 / 10:53 am IST
Published Date: September 21, 2026 10:53 am IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) उत्तर दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 11 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक दर्जी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दर्ज़ी बच्ची को बहला फुसलाकर अपनी दुकान में ले गया जहां उसे बंधक बनाया गया और उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात को एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुकानदार द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना प्राप्त हुई।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही सदर बाजार थाने की पुलिस टीम के साथ-साथ सदर बाजार और महिला थाने के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि जांच में आया कि पीड़िता रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का कुछ सामान खरीदने के लिए अपने घर से निकली थी और इसी दौरान पड़ोस की दुकान में काम करने वाले एक दर्जी ने उसे फुसलाकर अपनी दुकान के अंदर बुला लिया, उसे बंधक बनाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में उत्तर जिले के महिला थाने में कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया और एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा नोमान वैभव

वैभव


लेखक के बारे में